Sunday, 31 July 2022

How to apply for Driving Licence in Bihar।Bihar mei Driving Licence kaise prapt karen।बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस कैसे प्राप्त करें

 बिहार हो या बिदेश गाड़ी चलने के लिए लाइसेंस की सख्त जरूरत होती है यह सभी कोई जानते हैं । इसका न होने पर नतीजा कमसे कम बिहार में पटना की जनता तो इस खौफ से खूब वाकिफ होते रहते हैं ।

बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस यहाँ के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTO) प्रदान करती है । इनको ही सरकार के तरफ से सभी बिहार के नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस और इसी लाइसेंस से संबंधित अन्य सेवाएं जैसे लाइसेंस को रिनुए करना , लाइसेंस क स्मार्ट कार्ड देना , अंतराष्ट्रीय लिसेंसें इत्यादि भी यही ऑफिस प्रदान करती है ।

Bihar mei Driving Licence ke prakar

बिहार में प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस RTO  ऑफिस जारी करता है , निर्भर करता है हमें कौन सा गाड़ी चलना है ।

इनका वर्णन निचे दिया गया है :

  • बिना गियर वाले दो पहिया क ड्राइविंग लाइसेंस
  • लाइट मोटर व्हीकल अर्थात LMV लिए ड्राइविंग लाइसेंस .इसमें उन सभी छोटे गाड़ियों को सम्मलित करते हैं जिसमे गियर होता है जैसे दोपहिया वहां या कार जीप इत्यादि .
  • हैवी मोटर व्हीकल (HMV) गाड़ियों के लिए लाइसेंस जैसे ट्रक बस इत्यादि .

Driving Licence ka Fee

लर्नर लाइसेंस :960

परमानेंट लाइसेंस : १८००

Driving Licence pane ki Yogaytayen

  • सामान्य ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए याचिकर्ता क उम्र १८ होना चाहिए .
  • कमर्शियल गाड़ियों चालाने वालों की उम्र २० हो जाना चाहिए .
  • ड्राइविंग लाइसेंस पाने से पहले इनसबके साथ लर्नर लाइसेंस होना जरुरी है .
  • लर्नर लाइसेंस पाने के ३० दिन बाद और १८० दिन के अंदर हमें ड्राइविंग लाइसेंस या DL के लिए अप्लाई करना पड़ेगा .
  • ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के बाद हमें ड्राइविंग टेस्ट भी पास करना होगा .

Driving Licence pane ke liye jaruri Documents

ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए विभिन्न तरह के डाक्यूमेंट्स / प्रमाण पात्र की जरुरत पड़ती है परिवहन विभाग में जमा करने के लिए , जिसे निचे वर्णन किया गया है :

जन्म प्रमाण पत्र के लिए इनमे से कोई एक प्रस्तुत करना hoga:

स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट

पैन कार्ड

वोटर कार्ड

पासपोर्ट

स्थायी पता के प्रमाण पात्र के लिए इनमे से कोई एक प्रस्तुत करना होगा :

राशन कार्ड

वोटर कार्ड

जीवन बीमा पालिसी

अपने नाम का बिजली बिल , टेलीफोन बिल या गैस बिल ।

पासपोर्ट ,

लर्निंग लाइसेंस का कॉपी परमानेंट लाइसेंस पाने के लिए ,इत्यादि इत्यादि ।

  • अब तो नए में ड्राइविंग स्कूल सर्टिफिकेट चाहिए एक रेजिस्टर्ड ड्राइविंग संस्था से जो की हमारा पूर्ण ड्राइविंग का विवरण देगा .
  • इन सबके अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो की जरुरत पड़ेगी .
  • आधार कार्ड तो अन्य की तरह यहाँ भी अनिवार्य है .

Driving Licence Apply karne ki Vidhi

सभी डाक्यूमेंट्स चेक करने के बाद कैंडिडेट को लर्नर टेस्ट के लिए बुलाया जाता है जहाँ उसे विभिन ट्रैफिक चिन्हों के बारे में पूछा जाता है ।

पास करने पर हमे लर्नर लाइसेंस दिया जाता है । अगर फेल कर गए तो फिर हमें मौका दिया जाता है ।

  • लर्नर लाइसेंस मिलने के एक महीने से छह महीना के अंदर हमें परमानेंट लाइसेंस के लिए अप्लाई करना पड़ता है ।
  • परमानेंट लाइसेंस पाने के लिए एक बार फिर हमें गाड़ी के साथ टेस्ट देना पड़ता है . टेस्ट पास करने के बाद ही हमें परमानेंट लाइसेंस मिलता है .

ड्राइविंग लाइसेंस फॉर्म को हम बिहार सरकार के साइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और फिर उसको भर कर या तो RTO office में जाकर जमा कर offline या फिर ऑनलाइन उसे अप्लाई करें ।

ऑफलाइन एप्लीकेशन में RTO ऑफिस जाकर हमें फॉर्म लेकर उसमे पूरा अपना विवरण भरना होगा ।

उसपर अपना फोटो चिपका कर और सभी डाक्यूमेंट्स संलग्न कर डायरेक्ट अपने RTO  ऑफिस में जाकर जमा कर दें ।

साथ में उसका फी/ रकम भी जमा करदें ।

फिर अपना टेस्ट के लिए निश्चित तारीख पर जाकर दे दें ।

ऑनलाइन जमा करना के लिए हमें parivahan.gov.in/parivahan पर जाना होगा ।

साइट के Online Services  पर क्लिक कीजिये

फिर Driving License Related Services  पर क्लिक करें , जैसा की निचे दिखाया गया है ।

अब अपने राज्य बिहार को सेलेक्ट कर क्लिक करें ।

पजीर Apply Online  पर क्लिक करें और इसके बाद New Driving Licence  को सेलेक्ट करें ।

अब लर्नर लाइसेंस नंबर भरें और अपना जन्म दिन क तारीख ।

फॉर्म को पूरा भरें और साथ में सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें ।

फी/ रकम भी ऑनलाइन भर दें ।

अब ऑनलाइन एप्लीकेशन नंबर स्क्रीन पर हमे प्राप्त होगा ।

अब हम अपना सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स लेकर RTO ऑफिस जाएँ और मिलान कर एक तारीख टेस्ट के लिए निश्चित करें ।

और फिर अपना ड्राइविंग टेस्ट तारीख पर अपनी गाड़ी ले जाकर कर उत्तीर्ण होना पड़ेगा । अगर हम टेस्ट में फेल होते हैं तो कुछ दिनों बाद फिर हमें ड्राइविंग टेस्ट देना क मौका दिया जाता है ।

Friday, 22 July 2022

Nil GST R3B kaise file karen|निल gstr3b कैसे फ़ाइल करें।How to file nil gstr3b




कोई भी व्यक्ति जो GST से रजिस्टर्ड है, छोटा हो या बड़ा,उसे सभी रिटर्न्स फ़ाइल करना पड़ता है। GSTR3B उसी में से एक रिटर्न होता है जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और सबसे ज्यादा जरूरी होता है, अन्य रिटर्न फ़ाइल हो या न हो इसे तो फ़ाइल करना ही होता है क्योंकि टैक्स का हिसाब इसी में संछिप्त में दिखता है और इसी से पता चलता है कि कितना टैक्स बन रहा है।
GSTR-3B  में हमें outward सप्लाई यानी कोई भी sale/बिक्री का पूर्ण विवरण देना होता है। क्योंकि सेल शून्य होता है और कोई टैक्स देना को बनता नही है इसीलिये इसे निल रिटर्न बोला जाता है। अगर कोई  सेल न भी हो तो भी gstr3b तो फ़ाइल करना ही होता है भले वो निल/शून्य हो।

निल फाइलिंग दो तरीके से हो सकता है:
1. SMS से, और
2. GST पोर्टल से।

Filing karne ka process। फाइलिंग करने का प्रोसेस
सबसे पहले अपना GST पोर्टल खोलें gst.gov.in पर जाकर।



फिर अपना पोर्टल को LOGIN/लॉगिन करें अपना यूजर ID और पासवर्ड देकर।



अपने  आपके पोर्टल का पेज खुलेगा तो उस पेज को नीचे करें दिए गए विकल्पों वाले बटनों से RETURN DASHBOARD पर क्लिक करें।



यहाँ पर अंतिम वाले टेबल पर माउस लाने पर टेबल आपको रिटर्न फ़ाइल करने का अंतिम तारीख भी बताइएगा।

फिर नए पेज पर अपना Financial Year, Quarter, Period में जाकर अपना सही विकल्प चुने और फिर SEARCH पर क्लिक करें।



SEARCH पर क्लिक करने से आपको नीचे में कुछ विकल्प खुलेंगें जहाँ पर आपको अंतिम वाले बॉक्स जिसमें GSTR-3B लिखा है उसे क्लिक करें।
इस बॉक्स में आप ONLINE या OFFLINE अपना डाटा का एंट्री कर सकते हैं।

एक नया नोटिस दिखेगा जिसे पढ़ समझ कर CLOSE पर क्लिक कर दें।



क्लिक करने पर एक नया स्क्रीन खुलेगा, जहाँ आपके फाइलिंग कब बारे में कुछ लिखा होगा।
System generated summary में आपके gstr3b में का Table 3.1का a,b,c, और e का डिटेल्स ऑटो जेनरेट मतलब gst पोर्टल पहले GSTR1 रिटर्न के आधार पर यहां पर डेटा विवरण भर/उकेर देती हैं।
और जान लीजिए ये वो ही Table 3.1 है जहाँ आपको सभी आउटवर्ड सेल का डेटा भरना है, मगर चूँकि आपने gstr1 रिटर्न पहले ही भर दिया है जहाँ आप पहले ही सेल का सब विवरण भर देते हैं तो अब आपका काम gstr3b में आसान हो जाता है।




इसी तरह Table 3.1(d) का reverse चार्ज का विवरण भी इसी टेबल में GSTR2B के आधार पर यहां ऑटो जेनरेट/ अपने आप आ जाता है।

 इसी तरह Table3.2 का विवरण ऑटो generate होता है, GSTR1 के डेटा भरने/फ़ाइल करने के आधार पर। जान लीजिए Table 3.2 वो ही जगह है जहाँ आपको सभी Interstate/अंतर राजीय सेल का डेटा भरना है।





अब तीसरा बॉक्स होता है Table 4 का, यहाँ पर जो ITC/इनपुट टैक्स क्रेडिट हमको मिलता है परचेस/खरीदने वक्त जिसका विवरण हमारे सप्लायर करते हैं अपने रिटर्न भरने पर उसका डिटेल्स GSTR-2B फ़ाइल के डेटा के आधार पर आ जाता है।




उपर वाला संछिप्त विवरण देखने के बाद CLOSE पर क्लिक कर आगे बढ़ें।


Table 5



अब इस टेबल में आपका Table3.1, Table 3.2, और Table 4 आप पहले ही देख चुके हैं कि वो पहले ही भर जाते हैं, तो अब रह गया Table 5 जिसमे आपको   Exempt, Nil और Non GST inward का डिटेल्स भरना है जिसे आप भर लें अगर आपके पास ऐसा विवरण हो तो।


Table 5.1
Table 5.1 में आप देख सकते हैं कि यहां पर ब्याज और विलम्ब शुल्क का विवरण देना है जो gst पोर्टल खुद ही हिसाब कर भर देता है जिसे आपको अगर कुछ फाइन हो तो भरना है, नहीं sir भरना होगा, मोदी जी का आर्डर है,नहीं तो ED और सरकारी एजेंटों का छापा पर जाएगा।
 


अब आप SYSTEM GENERATED GSTR-3B पर क्लिक कर gst का 3B रिटर्न देख सकते हैं।







क्योंकि निल रिटर्न में ऊपर के सभी टेबल भरे हुए हैं इसीलिये SAVE GSTR 3B पर क्लिक करें।


Save gstr3b पर क्लिक करने पर पोर्टल हमें फिर एकबार उपर ले जाता है जहाँ बाएं तरफ Save request received का संदेश मिलता है।





इसके बाद बगल वाले बटन PRIVIEW DRAFT GSTR-3B  पर क्लिक करें तब आपका 3B का संछिप्त विवरण देखने मव लिए है। यहां सब एंट्री शून्य होगा क्योंकि सेल तो शून्य ही था। 
क्लिक करने पर एक PDF फ़ाइल डाउनलोड होगा, जिसपर DRAFT लिखा होगा क्योंकि हमने तो अभी तक 3B फ़ाइल ही नहीं किया है।



अगर आपको Table 5.1 के अनुसार कोई व्याज या late fee है तो आपको PROCEED TO PAYMENT  पर क्लिक करना होगा।


इए तरह जैसे जैसे पोर्टल हमको विकल्प देता जाएगा हमें उसे देखते और भरते हुए सब करना है।























































और अंत में हमें रिटर्न को फ़ाइल कर देना है।








Wednesday, 20 July 2022

एडसेंस क्या है। AdSense kya hai|What is AdSense

एडसेंस गूगल का एक सॉफ्टवेयर है जिससे आपको नेट पर विज्ञापम मिलता है। और आप जानते हैं कि जब आपको विज्ञापन मिलता है तो उसके साथ पैसे भी मिलते हैं। ये विज्ञापम आपको मुफ्त नहीं मिलता है पर इसके लिए भी आपको मेहनत करना पड़ता है और बहुत मेहनत। और ये मेहनत आपको अपने कंटेंट में करना होता है। कंटेंट का मतलब है जो भी काम आप नेट पर करते हों, जैसे कुछ लिखना या फिर कुछ वीडियो बनाना और फिर उसे नेट पर डालना। तो जब आप अपना कंटेंट नेट पर डालते हैं तो अडसेंसे आपको विज्ञापम भेजता है आपके कंटेंट पर और इस विज्ञापम से पैसे कमा ते हैं।
अडसेंसे से फायदे।Adsense se fayade।Benefit from Adsense
आपके साइट पर अडसेंसे जुड़ जाने के बाद आपके कंटेंट पर विज्ञापन आने लगेगा 

Friday, 15 July 2022

Jio Prepaid Best Recharge Plans

 आजकल जिओ सिम का ज्यादा प्रचलन और इस्तेमाल है।

रिलायंस ने एक साल तक मुफ्त में जिओ डेटा देकर सभी भारतीयों को इंटरनेट का चस्का लगा दिया है।

हर हाथ में एक स्मार्ट फ़ोन होता है, और ज्यादातर नौजवान सब पूरे समय इंटरनेट पर लगे रहते हैं।

मोबाइल और इंटरनेट तो देश का नम्बर एक नशा है।

अब ये नशा हो ही गया है तो इसे किस तरह संभालें।

अब हमें इंटरनेट को सामने से सामना तो करना ही है।

हमे इससे भिड़नना ही होगा।

ये नशा अब हमारी जरूरत हो गयी है।

मतलब हमें नेट रखना ही है और डेटा इस्तेमाल करना ही है।

ये अब नशा नहीं अब हमारी जरूरत हो गयी है।

जब जरूरी होगया है तो लेना ही पड़ेगा भाई।

Hmm

पर एक दिक्कत है।

बहुत बड़ा दिक्कत।

पैसे का भाई, पैसे का।

जरूरत तो है पर पैसा कहां से लायें।

इतना सारा खर्च तो पहले से ही है, ऊपर से रोज बढ़ती महँगाई, फिर क्या किया जाये।

कुछ तो करना ही होगा।

चलिए तो कुछ उपाय निकाला जाय। इन उपायों को इस्तेमाल करने से हमारा मोबाइल रिचार्ज खर्च कुछ कम होगा

1.Talktime

सबसे पहले हमें अपना जरूरत देखना है। अगर हमें सिर्फ बात करना हो तो सिर्फ Talktime वाले से ही रिचार्ज करें।

लेकिन जिओ में टॉकटाइम का कोई प्लान नहीं होता, इसीलिए आपको दूसरा प्लान रिचार्ज करना होगा। एयरटेल इत्यादि में जबकि आप सिर्फ बातें करने के लिए भी रिचार्ज कर सकते हैं।



2. Data Plan Jio mei

इसी तरह दूसरा उपाय है कि अगर हमें इंटरनेट से ही काम हो तो हम सिर्फ डेटा प्लान से ही रिचार्ज करें। डेटा प्लान से हम न सिर्फ नेट इस्तेमाल कर सकेंगे पर काल/बात भी कर सकेंगें।

काल या बातें हम Whatsapp के द्वारा वीडियो या साधारण काल सम्भव है।

PlanDataDaysCosting
18130GB30Days181/30=Rs.6.03 per day Best Plan, Cheapest
24140 GB30 Days=Rs8.03
55555 GB55 Days10.09 per day


यहाँ हम देख सकते हैं कि अगर हमें अपना मोबाइल से व्हाट्सएप्प काल करना हो तो सबसे सस्ता प्लान 181 वाला ही है, इसमें प्रतिदिन सिर्फ 6रुपये खर्च होंगें।

अगर हमें ज्यादा डेटा चाहिए तो हम ज्यादा वाला प्लान भी ले सकते हैं।

लेकिन डेटा प्लान रिचार्ज करने से पहले मोबाइल पर कोई रिचार्ज प्लान चलते रहना चाहिए नही तो डेटा प्लान लागू नहीं होगा, ऐसा उन प्लानों में होता है जहाँ NA लिखा होता है। नीचे देखें कैसे डेटा प्लान दिया रहता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Screenshot_2022-05-12-21-15-54-601_com.jio_.myjio_-576x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Screenshot_2022-05-12-21-38-34-052_com.google.android.apps_.nbu_.paisa_.user_-576x1024.jpg
जिओ में सबसे अच्छा प्लान डेटा का ही होता है, क्योंकि जिओ बिना डाटा डाले सिम काम ही नही करेगा, इसीलिए सबसे बढ़िया यही होगा कि आप जिओ को डेटा प्लान से रिचार्ज करें और डेटा के साथ साथ नेट कॉल कर बातें भी कर लें।

3. Jio Data aur Taltime plan I Jio Data and talktime Plan

इसके बावजूद अगर हमें डेटा और टॉकटाइम दोनों ही चाहिए तो पहले हम विकल्पों में से देख लें कि हमें कितना डेटा/नेट से काम चल जाएगा।

इसमें हम महीना का 2GB, 4GB ,6GB जैसे विकल्प होता है।

इसके बाद 1GB या 1.5GB प्रतिदिन का का भी विकल्प होता है।

जितना कम से कम डेटा से काम चल जाये उसी से रिचार्ज कर लेना चाहिए। लेकिन अगर हमें ज्यादा डाटा की जरूरत हो तो हम जरूरत कब हिसाब से अपना मोबाइल रिचार्ज कर लें, प्रति दिन का हिसाब करते हुए।

PlanDataDaysCost Per Day
29625 GB30 DaysRs9.86 per day



4. रिचार्ज प्लान में एक ही डेटा प्लान के कई विकल्प होते हैं।जैसे 24दिन, 28दिन,56दिन,84दिन इत्यादि इत्यादि। इन सब विकल्पों में से हमें प्रतिदिन कितना खर्च निकल रहा है

निकाल लेना है, और फिर सबसे कम खर्च वाले रिचार्ज प्लान को चुनें।


PlanDataDaysPer Day
2992GB/Day28 Day299/28 =10.68
6661.5GB/Day84 Days666/84=7.92 /day
3331.528 days11.89
2391.5GB 28 DaysRs. 8.53 per day costing
2091 GB28Days7.46 per day
149 1 GB/Day 20 Days Rs.7.45/day economy
1791 GB/ Day24 Days7.45/ Day



ऊपर से हम देख सकते हैं कि दो प्लान 149 और 179 सबसे सस्ता पड़ रहा है। ज्यादा खर्च नही करना हो तो हम 20 दिनों वाला प्लान से रिचार्ज करें और खर्च सिर्फ 149 में हमारा काम हो जाएगा, जहां हमे 1GB डाटा भी प्रति दिन मिल रहा है।

5. Jio Yearly PlansI Jio varshik plan

इसी तरह सालाना रिचार्ज प्लान भी आता है जो महीनवारी प्लानों से ज्यादा सस्ता होता है। अगर हम ऐसे प्लान पर खर्च कर सकते हैं तो ऐसे विकल्प को चुनें।


PlanDataDaysPer Day Cost
29992.5GB/Day3652999/365=8.21/day
25451.5 GB/day336Rs.7.57 per day



जैसा कि हमने ऊपर के डाटा टेबल में देख रहे हैं, सबसे सस्ता प्लान 2545 रुपये वाला भी प्रतिदिन के हिसाब से 12 पैसा महंगा है, उसके ऊपर सालाना पैसा भी भरो। तब क्या फायदा, फिर हम सस्ते वाले 149 या 179 से ही क्यों न काम चलाएं।

यहाँ हम देख सकते हैं कि सालाना प्लान सस्ता होता है ऐसा नहीं है अगर हम हिसाब निकालें तो।

6. दो सिम क प्लान

अंतिम में बताना चाहूंगा कि ज्यादातर लोगों के पास एक मोबाइल में दो सिम रखते हैं।

जिओ  के आने बाद जबसे इसने पूरा एक साल मुफ्त में नेट देकर सभी को एक सिम जिओ का तो अनिवार्य कर दिया। हर आदमी के पास  जिओ का एक सिम तो लेना ही पड़ा है, फ्री में जो इंटरनेट मिल रहा था। फिर जिओ ने चाल चला और फ्री नेट बन्द कर  उसे नक़दी कर दिया। इतना ही नही उन्होंने ऎसा किया कि आपको जिओ को रिचार्ज तो करना ही पड़ेगा और उसपर आप जिओ का सिम अपने मोबाइल में तभी इस्तेमाल कर सकेंगे जब आप जिओ सिम पर नेट पैक लेंगें। मतलब अगर आपको एक सिम पहले से है तो जिओ सिम तभी चला सकेंगें जब उसमे नेट रिचार्ज किये होंगें।

ये नेट कंपनियों शायद अपनी कमाई टॉकटाइम से नही परन्तु इंटरनेट डेटा रिचार्ज से ही कमाते हैं, और रिलायंस जियो ने इसीलिए ये चाल चला।

खैर कोई बात नहीं आप भी अपना पत्ता खेलें और रिलायंस जियो पर सिर्फ डेटा रिचार्ज करें उसे जिंदा रखने के लिए और दूसरे सिम पर सिर्फ टॉकटाइम का रिचार्ज करें। ऐसा करने से दोनों सिम का काम हो जाएगा और आपको खर्च भी कम पड़ेगा।

जैसे जिओ का 181 वाला प्लान चुनें जिसमें आपको 30GB प्रति महीना (30 दिन) मिलेगा, आप इसको प्रतिदिन 1GB इस्तेमाल का सेटिंग कर लें मोबाइल सेट में, और अगर ज्यादा की जरूरत है तो अपने हिसाब से नेट पैक रिचार्ज कर लें।

चिंता न करें, जियो सिम पर इनकमिंग कॉल्स आते रहेंगें, और अगर बात करना चाहें तो वो भी कर सकेंगें, व्हाट्सएप्प कॉल के द्वारा।





पढ़ने के लिए धन्यवाद।

शेयर भी करें I


Jio Prepaid Recharge Plan