उनके लिए तो अच्छे दिन है भाई पर हमारे लिए तो मुश्किल दिन ही गुज़र रहा है। सभी जगह मक्खी ही मक्खी। उठना बैठना मुश्किल हो गया है भाई, शांति से आप दिन में बैठ नही सकते हैं।
मक्खी होने का कारण क्या है
भाई इतने मक्खी क्यों अचानक हो जा रहा है।
1.पहला कारण तो मौसम ही लगता है। गर्मी में देखते हैं कि मक्खियों का ज्यादा उत्पात शुरू होजाता है, और ज्यादातर शायद गर्मी जब बरसात से पहले शुरू हो के वाला हो, और फिर बारिश ये तो सबसे अच्छा दिन है मक्खयों का उत्पत्ति मचाने के लिए।
2.दूसरा कारण तो गन्दगी है। गन्दगी लेकिन साधारणतः पहला कारण होता है, लेकिन गन्दगी न भी हो तो भी मक्खियाँ साफ घर में आ ही जाती है, गर्मी बरसात में खास कर।
मख्खियों को कैसे दूर रक्खें।How to keep flies away
1. सबसे पहले और सबसे साफसुथरा उपाय तो होगा अपने घर और आसपास को साफ रखना। और अच्छा होगा कि घर पर पोछा जरूर लगाएं। उस पोछे में डेटोल या फिनाइल का इस्तेमाल और अच्छा होगा, और सबसे अच्छा तो नीम युक्त फिनाइल का इस्तेमाल करना।
फिनाइल की गोलियां भी इस्तेमाल करें और कुड़ेदानी, बाथरूम टॉयलेट, और कमरों के कोनों में इन गोलियां को रक्खें जिससे मक्खियाँ दूर रहेंगीं।
2. इससे अगर मक्खी नही भागें तो गन्दगी की तरफ वाले दरवाजे या खिड़कियां को बंद रखें। आप देखेंगे कि मक्खियाँ कोई खास कमरे में ज्यादा दिखती हैं, मतलब मक्खियाँ किसी खास दिशा से ही आती हैं, उस दिशा को बंद कर देने से आपकी परेशानी बन्द या कम हो जायेंगीं।
3. घर के कुड़ेदानी से भी मक्खियाँ आकर्षित होती हैं इसीलिए घर के कूड़ा दानी/डस्टबीन को ढक कर ही रक्खें।
4.बाथरूम और टॉयलेट के तरफ भी मक्खियाँ जाती है नमी,ठंडक और अन्य कारणों से इसिलए अपने घर के बाथरूम और टॉयलेट के दरवाजे भी बंद कर रक्खें।
5. पांचवा उपाय अलग ही है।
मख्खियों को आप देखेंगें की सभी कमरों में मक्खियाँ बराबर नहीं होती किसी में कम तो किसी में बहुत ज्यादा।जिस कमरे में थोड़ी ठंडक और सूरज की रोशनी ज्यादा होती हैं उन कमरे में वो ज्यादा इखट्टा होती हैं। अपने कभी भी रात में मक्खियाँ नहीं देखा होगा और बाहर सूरज के रोशनी में भी नहीं, ध्यान आया न ।तो आप इन कमरों को अंधेरा करें जिससे मक्खियाँ खुद अंधेरे में से बाहर निकलने लगें गी तब बचे हुए मख्खियों को वहाँ से हॉंक/भगा दें। अंधेरा होते ही मख्खियों कमरे के उस दिशा में जाते हैं जहां सूरज की रोशनी पड़ती है, तो आप किसी कपड़ें से उसे बाहर की ओर भगा/हॉंक दें।
6.कीड़ों का तो सबसे सीधा उपाय है किसी कीटनाशक का इस्तेमाल करना। अगर ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं और जल्दी से इन मक्खियों से छुटकारा पाना चाहते है तो कोई भी अच्छे कम्पनी का हल्का कीटनाशक लेलें और पानी में मिला कर उसे कमरे में स्प्रे/छिड़काव करदें और दरवाजा बंद कर थोड़ी देर छोड़ दें ताकि ये कीड़े अंदर ही मर जाएं।
इन सब उपर वाले उपायों का इस्तेमाल अलग अलग या मिलाकर भी किया जा सकता है, पाठक अपने सुविधा अनुसार करें।
7.अंत में सबसे सुविधा जनक और एकबार का इन्तजाम मशीन द्वारा हम मक्खियों का सफाया कर सकते हैं। अक्सर मक्खियाँ मारने वाला मशीन,Fly killer Machine आप मिठाई के दुकान, या रेस्टुरेंट में, नही तो मांसाहारी दुकानों में आप नील रंग क ऐसा मशीन देखते होंगें जो मखियों को अपने ओर खींच कर मर देते हैं
और नहीं तो अंत में हमारा पंखा तो है ही।


No comments:
Post a Comment