चलिए इसको खोजें और पता करें ऐसा क्यों हो रहा है, कहाँ से ! कहाँ से क्या भाई, यहाँ तो कोई इसका मेकेनिक मिस्त्री भी नहीं है, तो चलिए थोड़ा मेहनत लगेगा पर कुछ न कुछ तो पता चलेगा ही।
WordPress mobile App thik karne ke upay। वर्डप्रेस मोबाइल एप्प ठीक करने के उपाय
1. सबसे पहले तो आप मोबाइल स्क्रीन को नीचे खींच refresh/रिफ्रेश कीजिये, अगर हो गया तो सोने पे सुहागा, शुरू में ही आपका बाधा दूर।
2. अगर नहीं ठीक हुआ तो भाई मोबाइल को ही ऑफ/बन्द कर दें, और फिर खोलें, इससे जो कुछ भी आंतरिक परेशानी होती है वो ऑन ऑफ से ठीक हो जाने की संभावना होती है।
3.Reboot/रिबूट भी करके देख सकते हैं।
4.Wordpress/वर्डप्रेस एप्प को अपडेट भी करते रहें।
5.अगर उपर वाले उपाय काम नहीं करें तो सीधा इस एप्प को डिलीट कर दें और फिर नए तरीके से नया वर्डप्रेस एप्प इनस्टॉल करें।
WordPress thik karne ki prakriya। वर्डप्रेस ठीक करने की प्रक्रिया
1.सबसे पहले तो हमने मोबाइल स्क्रीन को रिफ्रेश कर के देखा, पर सफलता नहीं मिली।
2. तब दूसरा कोशिश करें, मोबाइल को रिबूट/Reboot करके देखा, पर कोई फर्क नही पड़ा, वर्डप्रेस एप्प उसी तरह रहा, कोई अपडेट नहीं हुआ।
3. अब चलिए मोबाइल को बन्द खोला जाय, शायद ठीक हो।
नहीं भाई नहीं, मोबाइल को बन्द खोला पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
4.तब अब चौथा उपाय किया जाय, मोबाइल Upadate/अपडेट का। लेकिन एप्प तो काम ही नहीं कर रहा है तो अपडेट कैसे करें, जैसा कि आप नीचे देख सकते हैं।
5. नहीं तो wordpress स्क्रीन को उंगली से ऊपर करें और नीचे में दिया हुआ विकल्प View Admin पर जाकर अपना ID और पासवर्ड से वर्डप्रेस को खोलें और काम करें।
यहाँ से अपने Dashboard पर जाएं।
डैशबोर्ड में Update/अपडेट पर क्लिक करें क्योंकि आपका साइट अपडेट मांग रहा है, आगे जो भी जरूरत वाले plugins हैं उनको सेलेक्ट कर फिर से अपडेट पर क्लिक करें।
6. अगर उपर वाले उपाय से आपको मोबाइल एप्प नहीं खुलता है तो आप आप के वर्डप्रेस एप्प को Re-install करें, ऐसा करने से शायद एप्प काम करने लगे।
कुछ भी करने में बद स्क्रीन को खींच कर Refresh/रिफ्रेश करें, या Reboot/रिबूट करें , नही तो सबसे अच्छा मोबाइल को बंद कर थोड़ी देर बाद फिर खोल दें।
7. अगर आप अभी भी साइट को ही ठीक कर आगे बढ़ना चाहते हैं तो स्क्रीन के नीचे में जाकर View Site पर क्लिक करें।
यहाँ पर क्लिक करने से एक नया पेज खुलेगा, जैसा नीचे दिखाया गया गया है।
यह ERR_NETWORK_ACCESS_DENIED वाला मैसेज हमे बता रहा है कि आप जो वेबसाइट खोज रहे हैं वो आपको नहीं खुल पा रहा है।
ऐसा मैसेज तब आता है जब एप्प या सॉफ्टवेयर आपके कनेक्शन को ब्लॉक कर देता है। ऐसा वायरस आ जाने से भी होता है, इसीलिए फालतू का वीडियो मोबाइल पर न देखा करें।
खैर अबतो इस परेशानी को ठीक करना है तो
अपने Browsing History को साफ करें
इसे अपने मोबाइल से और कंप्यूटर पर से भी clear/साफ करें।
उपर दाएं तरफ जो तीन बिंदु होते हैं वहां क्लिक करें
इन तीन बिंदु पर क्लिक करने से एक नया विकल्प खुलेगा,
यहाँ पर History पर क्लिक करें
यहाँ पर दाएं तरफ विकल्प में से All time चुनें और Clear data को क्लिक कर मोबाइल के history डेटा को साफ करें ।
अब सब बन्द कर अपने मोबाइल को रिबूट या ऑफ/ ऑन करें।
8.उपर वाले सारे कोशिश कर के देख लिया हमने तब अब बढ़िया होगा कि हम वसर्डप्रेस एप्प को unistall कर मोबाइल से ही हटा दें और एक बार फिर से इस एप्प को प्लेस्टोर से इनस्टॉल करें।
No comments:
Post a Comment