Friday, 15 July 2022
Makkhi ko kaise bhagayen|मक्खी को कैसे भगायें। How to keep flies away
Saturday, 9 July 2022
Red Ants Chutney।लाल चींटों का चटनी
Thursday, 7 July 2022
Mobile mei Voice Recording achanak bahut tej kyon hojata hai/ मोबाइल में वोइस रिकॉर्डिंगअचानक क्यों तेज होजाता है।
Voice recording fast hone k karn।वोइस तेज होने का कारण
Mobile Voice recording speed ko Normal kaise kare| मोबाइल वोइस स्पीड को नार्मल स्पीड कैसे करें
Wednesday, 6 July 2022
WordPress mobile App update nhi ho rha hai। वर्डप्रेस मोबाइल एप्प अपडेट नही हो रहा है
यहाँ पर दाएं तरफ विकल्प में से All time चुनें और Clear data को क्लिक कर मोबाइल के history डेटा को साफ करें ।
Online muft mei prachar kaise karen। मुफ्त में ऑनलाइन प्रोडक्ट प्रचार कैसे करें|How to promote goods online free
आजकल या कभी भी पैसे से तो सब काम होजाता है, यहां तक कि आप इजीनियर, डॉक्टर, और तो और आप पैसे से कानून बनाने वाले विधायक सांसद भी हो जाएंगे, पर उनका क्या जिनके पास ये ताकत नहीं है, वो कैसे जियेंगें जिनके पास पैसा नही है। तो भाइयों समय बदल चुका है, बहुत नहीं पूरा बदल गया है, अब आप अपना जिंदगी बदल सकते हैं पूरी तरह से अगर आप के पास पैसा न हो तब भी। लेकिन हां आपके पास मेहनत होनी चाहिए, मेहनत अपने काम करने की, बाधाएं और असफलताओं के बावजूद मेहनत करने की तभी आप अपना कायाकल्प कर सकेंगे, बिना पैसे के भी। इन्टरनेट ने ऐसा क्रांति लाया है पूरे विश्व में जहां पैसे से कमज़ोर लोग भी अपनी मेहनत से ऊपर उठ सकते हैं और बहुत ऊपर।
तो ऐसा आप इंटरनेट के विभिन्न पहलू सीखकर एक्पर्ट बन सकते हैं। आप विभिन विषयों का इंटरनेट का जानकारी ले कर आप अनेक विषयों के ज्ञाता बन सकते हैं, आप कंप्यूटर चलाना सिख सकते हैं, आप मोबाइल, कंप्यूटर, इत्यादि की जानकारी ले टेक्निकल ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं और अपना व्यवसाय चला अपना जीवन यापन खुशी खुशी कर सकते हैं।
इन सब के अलावा और भी तरीके हैं पैसे से कमज़ोर लोगों के लिए , जैसे ब्लॉग लिखें, वीडियो डालें यूट्यूब पर, या छोटे व्यवसायी अपना प्रोडक्ट का प्रचार करें इंटरनेट के विभिन्न माध्यमो से।
तो हम आज यहाँ विशेषकर प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार और बिक्री के बारे में चर्चा करेंगें।
Products ko online bechna kyon jaruri hai
भाई प्रोडक्ट तो अपना अपने बना लिए, पर अब कैसे बेचा जाय, यह एक यक्ष सवाल है।
कोई प्रोडक्ट तो बनाना लेना आसान है या बहुत मुश्किल की हुआ बनाने में हमें, पर अब जैसा भी हुआ उसे बेचना है बिना बेचे तो ये समान मिट्टी बराबर है।
हमें अपना लागत निकालने के लिए बेचना है, ताकि हमारा जो खर्च हुआ है बनाने में वो पूंजी हमारा निकल जाए।
हमें अपना मेहनताना निकल जाए इसलिए बेचना है।
साधारणतः हम कोई सामान/प्रोडक्ट बनाते हैं ताकि उसे बेचकर अपना गुज़र बसर करें। हम प्रोडक्ट बनाते हैं ताकि उसे बेचकर अपना रोज़ी रोटी कमाएं।
रोजगार करने के लिए प्रोडक्ट बनाया जाता है, ताकि अपना और परिवार का गुज़र हो।
इस बेरोज़गारी वाले समय में लोगों को अब अपने पैरों पर खड़ा होने पड़ रहा है, तब ये नौजवान कुछ अपना व्यापार शुरू करते हैं जिसमे बहुत सारे तो अपना मैन्युफैक्चरिंग करते हैं जिसमें विभिन्न प्रोडक्ट्स को बनाया जाता है।
विभिन्न किस्मों के प्रोडक्ट्स तो बना लेते हैं ये उद्योग लगाने वाले अपने अनुभव से, या कोई तकनीकी शिक्षा से, या कोई भी जुगाड़ से ही सही, पर अब सबसे बड़ा प्रश्न उसे बेचने का आता है।
छोटा उद्योगपति हो या टाटा बिड़ला, सभी को तो अपना प्रोडक्ट्स तो बेचना ही है, बिना अपना सामान बेचे सब मेहनत और पैसा तो बेकार रहेगा।
तो सेल/बेचना आज के युग में सबसे बड़ी चैलेंज या बाधा है।
वीर वही है जो माल बेच ले सफलता पूर्वक।
Sale karne mei badhayen
अपना माल बेचने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ता है।
मार्किट में ऐसे माल पहले से ही भड़े पड़े होते हैं।
माल बेचने में एक से बढ़ कर एक बाधाएं आती हैं।
आप जब उतरेंगे मार्किट में अपना या किसी का भी माल बेचने के लिए तब आपको अनेख परेशानियों मौजूद मिलेंगीं।
माल बेचने में तो इतनी परेशानी मिलती है कि अच्छे अच्छहों को होश ठंडा कर देता है ये मार्किट।
माल बेचना , जिसे मार्केटिंग कहते हैं इतना कठिन और चैलेंजिंग होता है कि ज्यादातर मार्केटिंग वाले बैक टू पैवेलियन हो जाते हैं, मतलब घर को वापस । ज्यादातर लोग मार्केटिंग लाइन छोड़ दूसरे ट्रेड या कार्य में चले जाते हैं, जैसे फैक्ट्री, सर्विस सेक्टर में आफिस, कंप्यूटर पर इत्यादि इत्यादि।
Sale ke prakar|सेल के प्रकार
सेल या मार्केटिंग दो प्रकार के होते हैं , Offline और ऑनलाइन।
Offline का मतलब हुआ ट्रेडिशनल मार्केटिंग मतलब हम जो अभी तक जिस तरह से वर्षों से करते आ रहे हैं। Offline में माल हम पुराने तरीके आधारित होता है, जिसमे हम माल को कंपनी से हम उसे अपने गोदाम या एक एजेंसी बनाकर उसके गोदाम तक पहुंचाते हैं। फिर उस माल को हम गोदाम से बाहर ले जाकर बेचते हैं विभिन्न माध्यमों से, जैसे अपने एजेंसियों को टारगेट दिया जाता है बेचने के लिए, ऐसा ही एक छोटा टारगेट दुकानदारों को दिया जाता है। इन सब एजेंसी और दुकानदारों के ऊपर एक मार्केटिंग मैनजर होता है जिसका काम होता है कि ये देखें कि माल की खपत मार्किट में हो।इन विक्रेताओं के साथ मार्केटिंग स्टाफ होता है कंपनी के तरफ से जो माल को बेचने में इनका सहयोग करता है।
आजतक हम यही चैनल सिस्टम में माल बेचते आये हैं, जिसमे तैयार माल फैक्ट्री से निकलकर विभिन्न चैनलों के माध्यम , जैसे फैक्ट्री के बाद किसी एजेंसी का गोदाम, फिर विक्रेताओं के दुकान तक ये माल पहुंचता है जहां से अंत में ग्राहकों को उपब्ध और समझ बुझाकर कर इनको बेचा जाता है।
हमारा वो ही पुराना रास्ता अब व्यापारियों, कंपनियों के माल से भर गया है। एजेंसी और विक्रवताओं कि दुकानें अब विभिन्न कंपनियों के माल से भर चुका है, अगर कोई नया प्रोडक्ट ले कर इनके पास जाते हैं तो ये एजेंसी और दुकानदार हाथ जोड़ लेते हैं और कुछ तो बड़े बॉस की तरह किसी नए सेल्स एक्सवेक्यूटिव को तो झिड़क ही देते हैं, या फिर बहुत सारे बेईमान दुकानदार आपसे माल ले लेंगें और पैसों के लिए दौड़ाते रहेंगें।
तो ऐसा ही भयावह दृश्य है पुराने ढर्रे वाले offline मार्केटिंग का। घनघोर प्रतियोगिता माल बेचने का, पूरा मार्किट मिलता जुलता प्रोडक्ट्स से भरा हुआ है, और अगर ये दुकांसर नपक माल ले भी लेते हैं तो पैसे देने में न नुकुर करते हैं, इतना ही नहीं आपके मातहत जो लड़के काम करते हैं वो भी इसी जमाने के धूर्त, मक्कार, और बेईमान होते हैं, ये साले वाले लड़के आपको बर्गलायेंगें और आपका खर्च करवा देंगे बिना कुछ बेचे और कुछ दुष्ट तो आपका पैसा ही लेकर मार्किट से उड़ जाएंगे।
ऐसी स्थिति में तो अब offline छोड़ एक नया रास्ता अपनाना होगा, और जो हमे इंटरनेट ने हमें मौका प्रदान किया है अपने माध्यम से जिसे ऑनलाइन मार्केटिंग कहते हैं।
Online sale kaise karen|ऑनलाइन सेल कैसे करें
ऑनलाइन मार्केटिंग से आप अपना बिज़नेस अपने शहर, देश, या पूरे विश्व में बेच पाएंगें,इंटरनेट के माध्यम से आपकी पहुंच दूर दूर तक होगी।
ऑनलाइन सेल एक नया प्लेटफार्म मिला है लोगों को अपने माल बेचने का, जहाँ पहले वाले झंझटों से दूर रहेंगें।
ऑनलाइन सेल में कुछ प्रोसेस हैं जिसके द्वारा आप अपना माल बेच सकते हैं।
Website banana
सबसे पहले आप अपना वेबसाइट बनाते हैं, जहां पर आपके कंपनी का सब डिटेल्स होता है, आपके कंपनी के बारे में, आपका पता, और आपके प्रोडक्ट्स का पूर्ण विवरण पूरे विस्तार में फ़ोटो के साथ में।
एक वेबसाइट एक या कई पन्नों का होता है, आपके जरूरत के हिसाब से।
आप अपना वेबसाइट खुद बनाइये या दूसरों से बनवाये। अब तो आपको वेबसाइट सस्ते में देने वाले बहुत सारी कंपनियों आ गयी हैं। आप गूगल से भी एक सस्ता वेबसाइट ले सकते हैं Google Business Profile से।
अबतो बहुत विकल्प हैं वेबसाइट बनाने का, बहुत ऑनलाइन कंपनियां हैं जो आपको थोड़े कीमत पर आपको वेबसाइट बना देंगी या आपको बनाना भी सीख देगी जैसे Bluehost इत्यादि।
वेबसाइट आपका इंटरनेट का पता है या आपके बिज़नेस का जगह है जहाँ पर आप सभी को अपने बारे में बता सकते हैं, ग्राहकों से बात भी कर सकते हैं।
इसी में एक Dynamik वेबसाइट होता है जो थोड़ा महंगा होता है पर सेफ और सिक्योर होता है।
वेबसाइट भी अनेख प्रकार का होता है, कुछ वेबसाइट जैसे co.in में आप अपना प्रचार सिर्फ अपने देशभर में ही कर पाएंगें, पर .com पर आप दुनिया भर में अपना संदेश भेज सकते हैं। तो आपको अपने अनुसार वेबसाइट का पता चुनना है।
Domain ki jarurat
वेबसाइट और इंटरनेट पर अपना पता होने के लिए हमे एक Domain की जरूरत पड़ती है, ये ही डोमेन हमारा पता होता है इंटरनेट की दुनिया में। लोग हमें इसी डोमेन वाले पते पर जाकर हमें कांटेक्ट कर पाएंगे। ऐसा डोमेन हमे गूगल से मिलता है जो www.domainnam.com के तरह होता है जहाँ domainnam ही हमारा पहचान होता है जिसे हम गूगल से खरीदना होता है।
SEO Promotion krna
SEO प्रमोशन के अंदर बहुत कुछ आता है, लगभग सभी ऑनलाइन प्रमोशन SEO के अंदर ही होता है, जैसे Keywords, सोशल मीडिया इत्यादि इत्यादि।
Keywords ka istemal
इंटरनेट पर बहुत कम्पटीशन है, बहुत सारी कंपनियां हैं। इसीलिए आपका प्रोडक्ट, आपकी कंपनी टॉप की गूगल पन्नों पर दिखे इसके लिए आपको कुछ मेहनत करनी होगी। मेहनत यही है कि आप कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल अपने वेबसाइट और प्रोडक्ट्स के विवरण में करें जिन शब्दों का इस्तेमाल लोग या ग्राहक इंटरनेट पर अपनी जरूरत खोजने में करते हों।
ऐसे खास शब्दों के इस्तेमाल को ही keywords बोलते हैं। सही कीवर्ड्स के इस्तेमाल से ही हम अपने माल को सही ग्रहक तक पहुंचा सकेंगें। इंटरनेट की दुनिया में कीवर्ड्स सबसे ज्यादा मायने रखता है हमारे सफलता के लिए।
Keywords प्रमोशन में आपको अपने प्रोडक्ट या सर्विस से सम्बंधित ज्यादा से ज्यादा मिलता जुलता अलग अलग keywords का इस्तेमाल करना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हम अपने ओर खींच सके।
ज्यादा से ज्यादा कीवर्ड्स का इस्तेमाल करें और ज्यादा keywords विकल्पों के भी प्रयोग करें अपने पोस्ट या ब्लॉग में।
E mail marketing krna
ईमेल मार्केटिंग में हम अपने और अपने प्रोडक्ट्स के बारे में लोगों को ईमेल के द्वारा बताते हैं।
ईमेल मार्केटिंग करने वाले भी अनेक कंपनियों , जैसे mailchimp इत्यादि जो आपका प्रोडक्ट्स को ईमेल के द्वारा लोगों तक प्रचार कर देते हैं।
Search Engine promotion
नेट गूगल की तरह yahoo, mozila, bing, इत्यादि अनेख सर्च इंजन मौजूद हैं ।लोग अपने पसंद की सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं, इसीलिए हमें अपने बिज़नेस को अलग अलग सर्च इंजन पर प्रमोट करने होगा।
POP email ID
आप बिज़नेस कर रहे हैं तो आपको कुछ हथकंडे अपनाने होते हैं कुछ तड़क भड़क दिखाना होता है ताकि ग्राहक अपक्व तरफ आकर्षित हों। इसी में है नपक अपना ईमेल आई डी। बिज़नेस वाले अपना आई डी भी अन्य लोगों से अलग रखते हैं, इस आई डी में google. com की जगह आपके बिज़नेस का नाम दिया जाता है, मतलब ...@apka businessnam.com वाला आई डी होगा।
Whatsapp par product promotion
Whatsapp तो आप सब समझ ही रहे होंगें, व्हाट्सएप्प तो एक अनपढ़ मज़दूर भी जनता है और इस्तेमाल करता है, तो आप इस माध्यम का भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं product प्रचार प्रसार करने के लिए।
व्हाट्सएप्प पर बहुत ग्रुप्स होते हैं इन ग्रुप्स में अपने प्रॉडक्टस का पूर्ण विवरण फ़ोटो के साथ पोस्ट करें, इसी तरह आप सिंगल नम्बर्स पर भी अपने सामान का प्रचार भेजें।
Social media prachar
ऑनलाइन बिज़नेस में सोशल मीडिया का एक अहम रोल होता है। इंटरनेट में अनेख सोशल मीडिया आगये हैं, जिसमे प्रमुख हैं फेसबुक, व्हाट्सएप्प,ट्विटर,लिंकेडीन,पिंटरेस्ट, इंस्टाग्राम, गूगल प्लस, Quora इत्यादि।
इन सब सोशल मीडिया का इस्तेमाल होता है बिज़नेस का प्रचार के लिए।
इन सोशल मीडिया पर लाखों कड़ोरों लोग जुड़े रहते हैं, अगर आपका सामान इन कड़ोरों में से कुछ हजार ही देख लें तो आपका काम हो जाएगा।
इन सोशल मीडिया पर आपको अपना बिज़नेस को प्रोमोट करना होता है। इनपर आपको अपने प्रोडक्ट्स का फोटो डालना होगा और उनके बारे में एक विवरण पोस्ट करना होगा। ये सब प्रक्रिया आपको हमेशा करते रहना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उसे देखें।
अपना प्रचार करने के लिए तो शुरू में आपको इन सोशल मीडिया का ही इस्तेमाल करना होगा, ये ही आपको बहुत सारे viewers और visitors प्रदान करेगी। शुरू में आपके दोस्त आपके नजदीक वाले ही आपका प्रचार करने में सहयोगी होंगें।
1.Facebook se sale karna।फेसबुक से प्रचार/सेल करना
सोशल मीडिया में सबसे ताकतवर फेसबुक है, एक अनुमान के अनुसार 50 प्रतिशत से ज्यादा सेल फेसबुक के माध्यम से होता है। मतलब फेसबुक पर जितना आपका प्रोडक्ट दिखेगा, प्रचार या पोस्ट के माध्यम से, उतना ही लोग ख़रीदेगें।
करीब 150 करोड़ आदमी प्रतिदिन फेसबुक खोलते हैं।
2.Instagram se online sale। इंस्टाग्राम से सेल
इंस्टाग्राम एक दूसरा सोशल मीडिया है जिसके माध्यम से हम अपना सामान बेच सकते हैं। इंस्टाग्राम के विज्ञापनों से आप अपना प्रचार और बिक्री दोनों कर सकते हैं। पर इंस्टाग्राम पर विज्ञापन थोड़ा महंगा होने के कारण आप नए प्रोडक्ट्स का सिर्फ प्रचार पहले कर सकते हैं।
3.Pinterest se prachar। पिंटरेस्ट से प्रचार
Pinterst पर ज्यादातर नौजवान होते हैं, उसमें भी ज्यादा प्रतिशत महिलायों का होता है। इस लिए अगर आप पिंटरेस्ट के माध्यम का उपयोग करते हैं तो इनसे सम्बंधित प्रोडक्ट्स को प्रमोट करें।
वैसे पाया गया है कि पिंटरेस्ट के इस्तेमाल से 30 प्रतिशत ज्यादा ट्रैफिक आपका बढ़ता है, जिससे आपके इनकम कई गुना बढ़ता है।
सोशल मीडिया प्रचार में फेसबुक, इंस्टाग्राम,और पिंटरेस्ट ज्यादा असर कारक होता है।
E Commerce se online marketing
E-commerce बना कर आप अपना offline दुकान का विस्तार कर सकते हैं। ecommerce से आप ऑनलाइन मार्केटिंग कर सकते हैं और अपना व्यापार का विस्तार बड़ा सकता हैं, यह विस्तार लोकल से लेकर वैश्विक हो सकता है।
E commerce साइट से आप अपना ब्रांड भी प्रचार कर सकते हैं।
E commerce साइट पर अपना प्रोडक्ट्स का detail दे सकते हैं, उसके बारे में विस्तार से पोस्ट्स दे सकते हैं।
Google ads ke madhym product prachar।गूगल से प्रोड्क्ट प्रचार
गूगल के माध्यम से भी आप अपना प्रोडक्ट या सेवा का प्रचार प्रसार करवा सकते हैं। Google Ads गूगल का एक सेवा है जिसके माध्यम से आप भी प्रचार करवा सकते हैं, आपको बस उसके स्कीम में जाना है तथा अपना बजट बता कर अपने सेवा का प्रचार करवा सकते हैं।
Blogging
ब्लॉगिंग में आपको अपने प्रोडक्ट के ऊपर एक लेख लिखना होगा। इसी लेख को नेट के भाषा में ब्लॉग कहते हैं। ब्लॉग में आप कभी भी बदलाव कर सकते हैं, कुछ भी कभी भी जोड़ सकते हैं या कुछ हटा सकते हैं, यही ब्लॉग की विशेषता है, जो उसे साधारण लेख से अलग करता है। ब्लॉग को हमेशा किसी वेबसाइट पर लिखते है,वेबसाइट को आप बनवा सकते हैं या फिर किसी ऑनलाइन किसी से खरीद सकते हैं,गूगल से तो आप मुफ्त में blogspot.com पर एक डोमेन लेकर अपना ब्लॉग लिखें अपने बिज़नेस और अपने प्रोडक्ट के ऊपर विस्तार में फोट और वीडियो सहित।
ब्लॉग में आप अपने प्रोडक्ट के बारे में धुन कर लिखें और बड़ाई करें। माल का पूर्ण विवरण दें, उसकी विशेषताएं, बनावट, इस्तेमाल और उसके मूल्य भी।
हर ब्लॉग या पोस्ट या कोई भी अन्य ऑनलाइन लेख में अपना लिंक और फ़ोटो नीचे में इन्सर्ट/पेस्ट कर दें।
SMO promotion
उपर में दिए गए माध्यम सभी मुफ्त वाले थे , इन सभी माध्यमों का इस्तेमाल आप बिना कुछ पैसे खर्च किये कर सकते हैं पर इन सभी माध्यमों से किया हुआ प्रचार बहुत समय लेता है। अगर आप तेजी से अपना प्रचार करवाना चाहते हैं तो आपको विभिन्न माध्यमो का इस्तेमाल कुछ खर्च कर करना होगा, जैसे google ads, या फेसबुक पर, या और भी दूसरे माध्यम हैं जहां आप अपने बजट के अनुसार खर्च कर तेजी से प्रोडक्ट का प्रचार कर सकते हैं और आपको फायदा मतलब सेल/बिक्री
Tuesday, 5 July 2022
Airtel ka prepaid sasta kaise karen। एयरटेल रिचार्ज सस्ता कैसे करें
जैसे जैसे महंगाई बढ़ते जा रही है और मोबाइल की उपयोगिता बढ़ते जा रही है, ग्राहक लोग catch-22 वाले स्थिति में आ गए हैं, क्या रखें और क्या छोड़ें, सब तो जरूरी है पर सब जोड़ना मुश्किल भी बो रहा है।
ऐसी स्थिति में बैलेंस बनाना और आमदनी खर्च का संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है।
हमने ऐसी ही स्तिति को नज़र में रखकर एक व्यवहारिक जोड़ घटाव का आकलन किया है नीचे।
इसे आप अंग्रेज़ी में नीचे लिखे लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
Monday, 4 July 2022
Data ko kaise save karen
कोई भी डेटा को आप अपने कंप्यूटर, मोबाइल, बाहरी चिप या कोई स्टोरेज यंत्र, या फिर अपने डेटा को आप किसी नेटवर्क पर सेव/सुरक्षित कर सकते हैं।


.png)