Friday, 15 July 2022

Jio Prepaid Best Recharge Plans

 आजकल जिओ सिम का ज्यादा प्रचलन और इस्तेमाल है।

रिलायंस ने एक साल तक मुफ्त में जिओ डेटा देकर सभी भारतीयों को इंटरनेट का चस्का लगा दिया है।

हर हाथ में एक स्मार्ट फ़ोन होता है, और ज्यादातर नौजवान सब पूरे समय इंटरनेट पर लगे रहते हैं।

मोबाइल और इंटरनेट तो देश का नम्बर एक नशा है।

अब ये नशा हो ही गया है तो इसे किस तरह संभालें।

अब हमें इंटरनेट को सामने से सामना तो करना ही है।

हमे इससे भिड़नना ही होगा।

ये नशा अब हमारी जरूरत हो गयी है।

मतलब हमें नेट रखना ही है और डेटा इस्तेमाल करना ही है।

ये अब नशा नहीं अब हमारी जरूरत हो गयी है।

जब जरूरी होगया है तो लेना ही पड़ेगा भाई।

Hmm

पर एक दिक्कत है।

बहुत बड़ा दिक्कत।

पैसे का भाई, पैसे का।

जरूरत तो है पर पैसा कहां से लायें।

इतना सारा खर्च तो पहले से ही है, ऊपर से रोज बढ़ती महँगाई, फिर क्या किया जाये।

कुछ तो करना ही होगा।

चलिए तो कुछ उपाय निकाला जाय। इन उपायों को इस्तेमाल करने से हमारा मोबाइल रिचार्ज खर्च कुछ कम होगा

1.Talktime

सबसे पहले हमें अपना जरूरत देखना है। अगर हमें सिर्फ बात करना हो तो सिर्फ Talktime वाले से ही रिचार्ज करें।

लेकिन जिओ में टॉकटाइम का कोई प्लान नहीं होता, इसीलिए आपको दूसरा प्लान रिचार्ज करना होगा। एयरटेल इत्यादि में जबकि आप सिर्फ बातें करने के लिए भी रिचार्ज कर सकते हैं।



2. Data Plan Jio mei

इसी तरह दूसरा उपाय है कि अगर हमें इंटरनेट से ही काम हो तो हम सिर्फ डेटा प्लान से ही रिचार्ज करें। डेटा प्लान से हम न सिर्फ नेट इस्तेमाल कर सकेंगे पर काल/बात भी कर सकेंगें।

काल या बातें हम Whatsapp के द्वारा वीडियो या साधारण काल सम्भव है।

PlanDataDaysCosting
18130GB30Days181/30=Rs.6.03 per day Best Plan, Cheapest
24140 GB30 Days=Rs8.03
55555 GB55 Days10.09 per day


यहाँ हम देख सकते हैं कि अगर हमें अपना मोबाइल से व्हाट्सएप्प काल करना हो तो सबसे सस्ता प्लान 181 वाला ही है, इसमें प्रतिदिन सिर्फ 6रुपये खर्च होंगें।

अगर हमें ज्यादा डेटा चाहिए तो हम ज्यादा वाला प्लान भी ले सकते हैं।

लेकिन डेटा प्लान रिचार्ज करने से पहले मोबाइल पर कोई रिचार्ज प्लान चलते रहना चाहिए नही तो डेटा प्लान लागू नहीं होगा, ऐसा उन प्लानों में होता है जहाँ NA लिखा होता है। नीचे देखें कैसे डेटा प्लान दिया रहता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Screenshot_2022-05-12-21-15-54-601_com.jio_.myjio_-576x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Screenshot_2022-05-12-21-38-34-052_com.google.android.apps_.nbu_.paisa_.user_-576x1024.jpg
जिओ में सबसे अच्छा प्लान डेटा का ही होता है, क्योंकि जिओ बिना डाटा डाले सिम काम ही नही करेगा, इसीलिए सबसे बढ़िया यही होगा कि आप जिओ को डेटा प्लान से रिचार्ज करें और डेटा के साथ साथ नेट कॉल कर बातें भी कर लें।

3. Jio Data aur Taltime plan I Jio Data and talktime Plan

इसके बावजूद अगर हमें डेटा और टॉकटाइम दोनों ही चाहिए तो पहले हम विकल्पों में से देख लें कि हमें कितना डेटा/नेट से काम चल जाएगा।

इसमें हम महीना का 2GB, 4GB ,6GB जैसे विकल्प होता है।

इसके बाद 1GB या 1.5GB प्रतिदिन का का भी विकल्प होता है।

जितना कम से कम डेटा से काम चल जाये उसी से रिचार्ज कर लेना चाहिए। लेकिन अगर हमें ज्यादा डाटा की जरूरत हो तो हम जरूरत कब हिसाब से अपना मोबाइल रिचार्ज कर लें, प्रति दिन का हिसाब करते हुए।

PlanDataDaysCost Per Day
29625 GB30 DaysRs9.86 per day



4. रिचार्ज प्लान में एक ही डेटा प्लान के कई विकल्प होते हैं।जैसे 24दिन, 28दिन,56दिन,84दिन इत्यादि इत्यादि। इन सब विकल्पों में से हमें प्रतिदिन कितना खर्च निकल रहा है

निकाल लेना है, और फिर सबसे कम खर्च वाले रिचार्ज प्लान को चुनें।


PlanDataDaysPer Day
2992GB/Day28 Day299/28 =10.68
6661.5GB/Day84 Days666/84=7.92 /day
3331.528 days11.89
2391.5GB 28 DaysRs. 8.53 per day costing
2091 GB28Days7.46 per day
149 1 GB/Day 20 Days Rs.7.45/day economy
1791 GB/ Day24 Days7.45/ Day



ऊपर से हम देख सकते हैं कि दो प्लान 149 और 179 सबसे सस्ता पड़ रहा है। ज्यादा खर्च नही करना हो तो हम 20 दिनों वाला प्लान से रिचार्ज करें और खर्च सिर्फ 149 में हमारा काम हो जाएगा, जहां हमे 1GB डाटा भी प्रति दिन मिल रहा है।

5. Jio Yearly PlansI Jio varshik plan

इसी तरह सालाना रिचार्ज प्लान भी आता है जो महीनवारी प्लानों से ज्यादा सस्ता होता है। अगर हम ऐसे प्लान पर खर्च कर सकते हैं तो ऐसे विकल्प को चुनें।


PlanDataDaysPer Day Cost
29992.5GB/Day3652999/365=8.21/day
25451.5 GB/day336Rs.7.57 per day



जैसा कि हमने ऊपर के डाटा टेबल में देख रहे हैं, सबसे सस्ता प्लान 2545 रुपये वाला भी प्रतिदिन के हिसाब से 12 पैसा महंगा है, उसके ऊपर सालाना पैसा भी भरो। तब क्या फायदा, फिर हम सस्ते वाले 149 या 179 से ही क्यों न काम चलाएं।

यहाँ हम देख सकते हैं कि सालाना प्लान सस्ता होता है ऐसा नहीं है अगर हम हिसाब निकालें तो।

6. दो सिम क प्लान

अंतिम में बताना चाहूंगा कि ज्यादातर लोगों के पास एक मोबाइल में दो सिम रखते हैं।

जिओ  के आने बाद जबसे इसने पूरा एक साल मुफ्त में नेट देकर सभी को एक सिम जिओ का तो अनिवार्य कर दिया। हर आदमी के पास  जिओ का एक सिम तो लेना ही पड़ा है, फ्री में जो इंटरनेट मिल रहा था। फिर जिओ ने चाल चला और फ्री नेट बन्द कर  उसे नक़दी कर दिया। इतना ही नही उन्होंने ऎसा किया कि आपको जिओ को रिचार्ज तो करना ही पड़ेगा और उसपर आप जिओ का सिम अपने मोबाइल में तभी इस्तेमाल कर सकेंगे जब आप जिओ सिम पर नेट पैक लेंगें। मतलब अगर आपको एक सिम पहले से है तो जिओ सिम तभी चला सकेंगें जब उसमे नेट रिचार्ज किये होंगें।

ये नेट कंपनियों शायद अपनी कमाई टॉकटाइम से नही परन्तु इंटरनेट डेटा रिचार्ज से ही कमाते हैं, और रिलायंस जियो ने इसीलिए ये चाल चला।

खैर कोई बात नहीं आप भी अपना पत्ता खेलें और रिलायंस जियो पर सिर्फ डेटा रिचार्ज करें उसे जिंदा रखने के लिए और दूसरे सिम पर सिर्फ टॉकटाइम का रिचार्ज करें। ऐसा करने से दोनों सिम का काम हो जाएगा और आपको खर्च भी कम पड़ेगा।

जैसे जिओ का 181 वाला प्लान चुनें जिसमें आपको 30GB प्रति महीना (30 दिन) मिलेगा, आप इसको प्रतिदिन 1GB इस्तेमाल का सेटिंग कर लें मोबाइल सेट में, और अगर ज्यादा की जरूरत है तो अपने हिसाब से नेट पैक रिचार्ज कर लें।

चिंता न करें, जियो सिम पर इनकमिंग कॉल्स आते रहेंगें, और अगर बात करना चाहें तो वो भी कर सकेंगें, व्हाट्सएप्प कॉल के द्वारा।





पढ़ने के लिए धन्यवाद।

शेयर भी करें I


Jio Prepaid Recharge Plan

Makkhi ko kaise bhagayen|मक्खी को कैसे भगायें। How to keep flies away




आजकल मौसम मक्खियों के अनुकूल चल रहा है ऊपर से बारिश तो बस मख्खियों के अच्छे दिन ही ले रहा है।
उनके लिए तो अच्छे दिन है भाई पर हमारे लिए तो मुश्किल दिन ही गुज़र रहा है। सभी जगह मक्खी ही मक्खी। उठना बैठना मुश्किल हो गया है भाई, शांति से आप दिन में बैठ नही सकते हैं।
मक्खी होने का कारण क्या है
भाई इतने मक्खी क्यों अचानक हो जा रहा है।
1.पहला कारण तो मौसम ही लगता है। गर्मी  में देखते हैं कि मक्खियों का ज्यादा उत्पात शुरू होजाता है, और ज्यादातर शायद गर्मी जब बरसात से पहले शुरू हो के वाला हो, और फिर बारिश ये तो सबसे अच्छा दिन है मक्खयों का उत्पत्ति मचाने के लिए। 
2.दूसरा कारण तो गन्दगी है। गन्दगी लेकिन साधारणतः पहला कारण होता है, लेकिन गन्दगी न भी हो तो भी मक्खियाँ साफ घर में आ ही जाती है, गर्मी बरसात में खास कर।
मख्खियों को कैसे दूर रक्खें।How to keep flies away
1. सबसे पहले और सबसे साफसुथरा उपाय तो होगा अपने घर और आसपास को साफ  रखना। और अच्छा होगा कि घर पर पोछा जरूर लगाएं। उस पोछे में डेटोल या फिनाइल का इस्तेमाल और अच्छा होगा, और सबसे अच्छा तो नीम युक्त फिनाइल का इस्तेमाल करना।
फिनाइल की गोलियां भी इस्तेमाल करें और कुड़ेदानी, बाथरूम टॉयलेट, और कमरों के कोनों में इन गोलियां को रक्खें जिससे मक्खियाँ दूर रहेंगीं।
2. इससे अगर मक्खी नही भागें तो गन्दगी की तरफ वाले दरवाजे या खिड़कियां को बंद रखें। आप देखेंगे कि मक्खियाँ कोई खास कमरे में ज्यादा दिखती हैं, मतलब मक्खियाँ किसी खास दिशा से ही आती हैं, उस दिशा को बंद कर देने से आपकी परेशानी बन्द या कम हो जायेंगीं।
3. घर के कुड़ेदानी से भी मक्खियाँ आकर्षित होती हैं इसीलिए घर के कूड़ा दानी/डस्टबीन को ढक कर ही  रक्खें।
4.बाथरूम और टॉयलेट के तरफ भी मक्खियाँ जाती है नमी,ठंडक और अन्य कारणों से इसिलए अपने घर के बाथरूम और टॉयलेट के दरवाजे भी बंद कर रक्खें।
5. पांचवा उपाय अलग ही है। 
मख्खियों को आप देखेंगें की  सभी कमरों में मक्खियाँ बराबर नहीं होती किसी में कम तो किसी में  बहुत ज्यादा।जिस कमरे में थोड़ी ठंडक और सूरज की रोशनी ज्यादा होती हैं उन कमरे में वो ज्यादा इखट्टा होती हैं। अपने कभी भी रात में मक्खियाँ नहीं देखा होगा और बाहर सूरज के रोशनी में भी नहीं, ध्यान आया न ।तो आप इन कमरों को अंधेरा  करें जिससे मक्खियाँ खुद अंधेरे में से बाहर निकलने लगें गी तब बचे हुए मख्खियों को वहाँ से हॉंक/भगा दें। अंधेरा होते ही मख्खियों कमरे के उस दिशा में जाते हैं जहां सूरज की रोशनी पड़ती है, तो आप किसी कपड़ें से उसे बाहर की ओर भगा/हॉंक दें।
6.कीड़ों का तो सबसे सीधा उपाय है किसी कीटनाशक  का इस्तेमाल करना। अगर ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं और जल्दी से इन मक्खियों से छुटकारा पाना चाहते है  तो कोई भी अच्छे कम्पनी का हल्का कीटनाशक लेलें और पानी में मिला कर उसे कमरे में स्प्रे/छिड़काव करदें और दरवाजा बंद कर थोड़ी देर छोड़ दें ताकि ये कीड़े अंदर ही मर जाएं।

इन सब उपर वाले उपायों का इस्तेमाल अलग अलग या मिलाकर भी किया जा सकता है, पाठक अपने सुविधा अनुसार करें।
7.अंत में सबसे सुविधा जनक और एकबार का इन्तजाम मशीन  द्वारा हम मक्खियों का सफाया कर सकते हैं। अक्सर मक्खियाँ मारने वाला मशीन,Fly killer Machine आप मिठाई के दुकान, या रेस्टुरेंट में, नही तो मांसाहारी दुकानों में आप नील रंग क ऐसा मशीन देखते होंगें जो मखियों को अपने ओर खींच कर मर देते हैं



और नहीं तो अंत में  हमारा पंखा तो है ही।

Saturday, 9 July 2022

Red Ants Chutney।लाल चींटों का चटनी

लाल छींटे तो प्रायः सभी जगह मिलती हैं पर उसका सेवन मगर सब जगह नहीं होता है। 
हमारे यहाँ भी लाल पेड़ों पर चढ़ने से परेशान कर देती है, पर उसका खाने में इस्तेमल होता है यह तो हमे पता क्या सुना भी नही था। 
ये तो अचानक पिछले ठंडी में मैं झारखंड के चाईबासा, और सटीक बोलें तो नॉमुंडी में मैं गया हुआ था। नॉमुंडी तो एक जंगली इलाका है जहां लोहा के खनिज प्रचुर मात्रा में मिलती है, इतना मिलता है कि टाटा वालों ने यहां भी अपना प्लांट और साथ में विस्तार से एक कॉलोनी बना रखा है जहां पढ़ाई से अस्पताल तक सारी सुविधा यहाँ प्राप्त है। इनके अलावा और भी बहुत लोग, सरकारी  और उनके ठीकेदार सब खनिज और पेड़ काट कर बहुत धनाढ्य हो गए हैं।
तो कहानी यही है कि यहीं पर जंगल में एक स्टील वाले फैक्ट्री के बाहर मैं खड़ा था।कुछ देर बाद उस स्पंज आयरन वाले फैक्ट्री से एक परिचित निकले जिनके साथ  जंगल में गए, अंदर बस्ती में मेला लगा हुआ था जहाँ आग के ऊपर चलने का कार्यक्रम, पेड़ कब तने पर चढ़ना इत्यादि प्रोग्राम चल रहा था। इसी मेला में खाने का सामान, हड़िया, और लाल चींटी का चटनी भी मुझे दिखाया गया।
मुझे बताया गया कि लोग भड़े स्वाद से चटनी को खाते हैं।
अब तो पता चल रहा है कि लाल चींटे की चटनी के बड़े गुण हैं जो बहुत रोगों में काम करता, खासकर स्वांस से सम्बंधित। 
अगर आपको इसकी जरूरत पड़े तो इन जंगलों में जाने की क्या जरूरत, खुद ही अपने पास के पेड़ों से लाल चींटे पकड़ें और अपनी चटनी तैयार कर लें।


Thursday, 7 July 2022

Mobile mei Voice Recording achanak bahut tej kyon hojata hai/ मोबाइल में वोइस रिकॉर्डिंगअचानक क्यों तेज होजाता है।


कभी कभी मोबाइल पर वॉइस रिकॉर्डिंगअचानक बहुत तेज हो जाता है। ये इतना तेज होजाता है कि सुनने में बड़ा अटपटा लगता है, जब हमें नहीं पता होता है तब तो कुछ समझ में नही आता है कि बात क्या है इतना फ़ास्ट क्यों बोल रही है, फिर ध्यान आता है कि शायद मोबाइल में कुछ नया आया है, तब गुस्सा ठंडा होता है जा कर।




Voice recording fast hone k karn।वोइस तेज होने का कारण

मोबाइल वॉइस/आवाज तेज होने का कारण एक ही होता है, जब हम कोई वोइस रिकॉर्डिंग सुनते होते हैं तब दाएं तरफ 1x का चिन्ह आता है जो कि रिकॉर्डिंग का स्पीड बताता है, अगर गलती से हम यहां छू दें तो वो 1 से 1.5x और फिर छुएं तो 2x हो जाएगा जो कि मैक्सिमम लिमिट होता है, जैसा हम उपर के फोटो में देख सकते हैं।

Mobile Voice recording speed ko Normal kaise kare| मोबाइल वोइस स्पीड को नार्मल स्पीड कैसे करें

मोबाइल का नार्मल स्पीड 1x होता है। तो आप समझ गए न, इस जगह पर अगर आपका मोबाइल 1.5x या 2x बता रहा हो तो आप अपने अंगुली से उसे छूए , 2x पर एक बार छूने आए 1x पर स्पीड आजाता है जो कि नार्मल स्पीड है, और अगर 1.5x है तो उसे आपके छूने स्व 2x पर पहले आएगा और एक बार फिर छूने से  1x पर आएगा और आप अपने मोबाइल की वोइस स्पीड को नार्मल कर आराम से रिकॉर्डिंग को सुन सकेंगें, जैसा आप सबसे नीचे वाले फ़ोटो में देख सकते हैं।




Wednesday, 6 July 2022

WordPress mobile App update nhi ho rha hai। वर्डप्रेस मोबाइल एप्प अपडेट नही हो रहा है

पता नही क्यों कुछ दिनों से हमारा वर्डप्रेस मोबाइल एप्प अपडेट नहीं हो रहा है, मतलब ये वर्डप्रेस एप्प खुल ही नही रहा है।
चलिए इसको खोजें और पता करें ऐसा क्यों हो रहा है,     कहाँ से ! कहाँ से क्या भाई, यहाँ तो कोई इसका मेकेनिक मिस्त्री भी नहीं है, तो चलिए थोड़ा मेहनत लगेगा पर कुछ न कुछ तो पता चलेगा ही।
WordPress mobile App thik karne ke upay। वर्डप्रेस मोबाइल एप्प ठीक करने के उपाय
1. सबसे पहले तो आप मोबाइल स्क्रीन को नीचे खींच refresh/रिफ्रेश कीजिये, अगर हो गया तो सोने पे सुहागा, शुरू में ही आपका बाधा दूर।
2. अगर नहीं ठीक हुआ तो भाई मोबाइल को ही ऑफ/बन्द  कर दें, और फिर खोलें, इससे जो कुछ भी आंतरिक परेशानी होती है वो ऑन ऑफ से ठीक हो जाने की संभावना होती है।
3.Reboot/रिबूट  भी करके देख सकते हैं।
4.Wordpress/वर्डप्रेस एप्प को अपडेट भी करते रहें।
5.अगर उपर वाले उपाय काम नहीं करें तो सीधा इस एप्प को डिलीट कर दें और फिर नए तरीके से नया वर्डप्रेस एप्प इनस्टॉल करें।

WordPress thik karne ki prakriya। वर्डप्रेस ठीक करने की प्रक्रिया
1.सबसे पहले तो हमने मोबाइल स्क्रीन को रिफ्रेश कर के देखा, पर सफलता नहीं मिली।
2. तब दूसरा कोशिश करें, मोबाइल को  रिबूट/Reboot करके देखा, पर कोई फर्क नही पड़ा, वर्डप्रेस एप्प उसी तरह रहा, कोई अपडेट नहीं हुआ।
3. अब चलिए मोबाइल को बन्द खोला जाय, शायद ठीक हो।
नहीं भाई नहीं, मोबाइल को बन्द खोला पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 
4.तब अब चौथा उपाय किया जाय, मोबाइल Upadate/अपडेट का। लेकिन एप्प तो काम ही नहीं कर रहा है तो अपडेट कैसे करें, जैसा कि आप नीचे देख सकते हैं।
5. नहीं तो wordpress स्क्रीन को उंगली से ऊपर करें और नीचे में दिया हुआ विकल्प View Admin पर जाकर अपना ID और पासवर्ड से वर्डप्रेस को खोलें और काम करें।
यहाँ से अपने Dashboard पर जाएं।
डैशबोर्ड में Update/अपडेट पर क्लिक करें क्योंकि आपका साइट अपडेट मांग रहा है, आगे जो भी जरूरत वाले plugins हैं उनको सेलेक्ट कर फिर से अपडेट पर क्लिक करें।
6. अगर उपर वाले उपाय से आपको मोबाइल एप्प नहीं खुलता है तो आप आप के वर्डप्रेस एप्प को Re-install करें, ऐसा करने से शायद एप्प काम करने लगे।

कुछ भी करने में बद स्क्रीन को खींच कर Refresh/रिफ्रेश करें, या Reboot/रिबूट करें , नही तो सबसे अच्छा मोबाइल को बंद कर थोड़ी देर बाद फिर खोल दें।

7. अगर आप अभी भी साइट को ही ठीक कर आगे बढ़ना चाहते हैं तो स्क्रीन के नीचे में जाकर View Site पर क्लिक करें।

यहाँ पर क्लिक करने से एक नया पेज खुलेगा, जैसा नीचे दिखाया गया गया है।

अब हमें यही error ठीक करना होगा।
यह ERR_NETWORK_ACCESS_DENIED वाला मैसेज हमे बता रहा है कि आप जो वेबसाइट खोज रहे हैं वो आपको नहीं खुल पा रहा है।
ऐसा मैसेज तब आता है जब  एप्प या सॉफ्टवेयर आपके कनेक्शन को ब्लॉक कर देता है। ऐसा वायरस आ जाने से भी होता है, इसीलिए फालतू का वीडियो मोबाइल पर न देखा करें।
खैर अबतो इस परेशानी को ठीक करना है तो
अपने Browsing History को साफ करें
इसे अपने मोबाइल से और कंप्यूटर पर से भी clear/साफ करें।
उपर दाएं तरफ जो तीन बिंदु होते हैं वहां क्लिक करें
इन तीन बिंदु पर क्लिक करने से एक नया विकल्प खुलेगा,
यहाँ पर  History पर क्लिक करें
अब Clearing browsing data.... पर क्लिक करें और आप पाएंगें एक नया संदेश

यहाँ पर दाएं तरफ विकल्प में से All time चुनें और Clear data को क्लिक कर मोबाइल के history डेटा को साफ करें ।
अब सब बन्द कर अपने मोबाइल को रिबूट या ऑफ/ ऑन करें।

8.उपर वाले सारे कोशिश कर के देख लिया हमने तब अब बढ़िया होगा कि हम वसर्डप्रेस एप्प को unistall कर मोबाइल से ही हटा दें और एक बार फिर से इस एप्प को प्लेस्टोर से इनस्टॉल  करें।