Products ko online bechna kyon jaruri hai
भाई प्रोडक्ट तो अपना अपने बना लिए, पर अब कैसे बेचा जाय, यह एक यक्ष सवाल है।
कोई प्रोडक्ट तो बनाना लेना आसान है या बहुत मुश्किल की हुआ बनाने में हमें, पर अब जैसा भी हुआ उसे बेचना है बिना बेचे तो ये समान मिट्टी बराबर है।
हमें अपना लागत निकालने के लिए बेचना है, ताकि हमारा जो खर्च हुआ है बनाने में वो पूंजी हमारा निकल जाए।
हमें अपना मेहनताना निकल जाए इसलिए बेचना है।
साधारणतः हम कोई सामान/प्रोडक्ट बनाते हैं ताकि उसे बेचकर अपना गुज़र बसर करें। हम प्रोडक्ट बनाते हैं ताकि उसे बेचकर अपना रोज़ी रोटी कमाएं।
रोजगार करने के लिए प्रोडक्ट बनाया जाता है, ताकि अपना और परिवार का गुज़र हो।
इस बेरोज़गारी वाले समय में लोगों को अब अपने पैरों पर खड़ा होने पड़ रहा है, तब ये नौजवान कुछ अपना व्यापार शुरू करते हैं जिसमे बहुत सारे तो अपना मैन्युफैक्चरिंग करते हैं जिसमें विभिन्न प्रोडक्ट्स को बनाया जाता है।
विभिन्न किस्मों के प्रोडक्ट्स तो बना लेते हैं ये उद्योग लगाने वाले अपने अनुभव से, या कोई तकनीकी शिक्षा से, या कोई भी जुगाड़ से ही सही, पर अब सबसे बड़ा प्रश्न उसे बेचने का आता है।
छोटा उद्योगपति हो या टाटा बिड़ला, सभी को तो अपना प्रोडक्ट्स तो बेचना ही है, बिना अपना सामान बेचे सब मेहनत और पैसा तो बेकार रहेगा।
तो सेल/बेचना आज के युग में सबसे बड़ी चैलेंज या बाधा है।
वीर वही है जो माल बेच ले सफलता पूर्वक।
Sale karne में badhayen
अपना माल बेचने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ता है।
मार्किट में ऐसे माल पहले से ही भड़े पड़े होते हैं।
माल बेचने में एक से बढ़ कर एक बाधाएं आती हैं।
आप जब उतरेंगे मार्किट में अपना या किसी का भी माल बेचने के लिए तब आपको अनेखः परेशानियों मौजूद मिलेंगीं।
माल बेचने में तो इतनी परेशानी मिलती है कि अच्छे अच्छहों को होश ठंडा कर देता है ये मार्किट।
माल बेचना , जिसे मार्केटिंग कहते हैं इतना कठिन और चैलेंजिंग होता है कि ज्यादातर मार्केटिंग वाले बैक टू पैवेलियन हो जाते हैं, मतलब घर को वापस । ज्यादातर लोग मार्केटिंग लाइन छोड़ दूसरे ट्रेड या कार्य में चले जाते हैं, जैसे फैक्ट्री, सर्विस सेक्टर में आफिस, कंप्यूटर पर इत्यादि इत्यादि।
Sale ke prakar|सेल के प्रकार
सेल या मार्केटिंग दो प्रकार के होते हैं , Offline और ऑनलाइन।
Offline का मतलब हुआ ट्रेडिशनल मार्केटिंग मतलब हम जो अभी तक जिस तरह से वर्षों से करते आ रहे हैं। Offline में माल हम पुराने तरीके आधारित होता है, जिसमे हम माल को कंपनी से हम उसे अपने गोदाम या एक एजेंसी बनाकर उसके गोदाम तक पहुंचाते हैं। फिर उस माल को हम गोदाम से बाहर ले जाकर बेचते हैं विभिन्न माध्यमों से, जैसे अपने एजेंसियों को टारगेट दिया जाता है बेचने के लिए, ऐसा ही एक छोटा टारगेट दुकानदारों को दिया जाता है। इन सब एजेंसी और दुकानदारों के ऊपर एक मार्केटिंग मैनजर होता है जिसका काम होता है कि ये देखें कि माल की खपत मार्किट में हो।इन विक्रेताओं के साथ मार्केटिंग स्टाफ होता है कंपनी के तरफ से जो माल को बेचने में इनका सहयोग करता है।
आजतक हम यही चैनल सिस्टम में माल बेचते आये हैं, जिसमे तैयार माल फैक्ट्री से निकलकर विभिन्न चैनलों के माध्यम , जैसे फैक्ट्री के बाद किसी एजेंसी का गोदाम, फिर विक्रेताओं के दुकान तक ये माल पहुंचता है जहां से अंत में ग्राहकों को उपब्ध और समझ बुझाकर कर इनको बेचा जाता है।
हमारा वो ही पुराना रास्ता अब व्यापारियों, कंपनियों के माल से भर गया है। एजेंसी और विक्रवताओं कि दुकानें अब विभिन्न कंपनियों के माल से भर चुका है, अगर कोई नया प्रोडक्ट ले कर इनके पास जाते हैं तो ये एजेंसी और दुकानदार हाथ जोड़ लेते हैं और कुछ तो बड़े बॉस की तरह किसी नए सेल्स एक्सवेक्यूटिव को तो झिड़क ही देते हैं, या फिर बहुत सारे बेईमान दुकानदार आपसे माल ले लेंगें और पैसों के लिए दौड़ाते रहेंगें।
तो ऐसा ही भयावह दृश्य है पुराने ढर्रे वाले offline मार्केटिंग का। घनघोर प्रतियोगिता माल बेचने का, पूरा मार्किट मिलता जुलता प्रोडक्ट्स से भरा हुआ है, और अगर ये दुकांसर नपक माल ले भी लेते हैं तो पैसे देने में न नुकुर करते हैं, इतना ही नहीं आपके मातहत जो लड़के काम करते हैं वो भी इसी जमाने के धूर्त, मक्कार, और बेईमान होते हैं, ये साले वाले लड़के आपको बर्गलायेंगें और आपका खर्च करवा देंगे बिना कुछ बेचे और कुछ दुष्ट तो आपका पैसा ही लेकर मार्किट से उड़ जाएंगे।
ऐसी स्थिति में तो अब offline छोड़ एक नया रास्ता अपनाना होगा, और जो हमे इंटरनेट ने हमें मौका प्रदान किया है अपने माध्यम से जिसे ऑनलाइन मार्केटिंग कहते हैं।
Online sale kaise karen|ऑनलाइन सेल कैसे करें
ऑनलाइन मार्केटिंग से आप अपना बिज़नेस अपने शहर, देश, या पूरे विश्व में बेच पाएंगें,इंटरनेट के माध्यम से आपकी पहुंच दूर दूर तक होगी।
ऑनलाइन सेल एक नया प्लेटफार्म मिला है लोगों को अपने माल बेचने का, जहाँ पहले वाले झंझटों से दूर रहेंगें।
ऑनलाइन सेल में कुछ प्रोसेस हैं जिसके द्वारा आप अपना माल बेच सकते हैं।
Website banana
सबसे पहले आप अपना वेबसाइट बनाते हैं, जहां पर आपके कंपनी का सब डिटेल्स होता है, आपके कंपनी के बारे में, आपका पता, और आपके प्रोडक्ट्स का पूर्ण विवरण पूरे विस्तार में फ़ोटो के साथ में।
एक वेबसाइट एक या कई पन्नों का होता है, आपके जरूरत के हिसाब से।
आप अपना वेबसाइट खुद बनाइये या दूसरों से बनवाये। अब तो आपको वेबसाइट सस्ते में देने वाले बहुत सारी कंपनियों आ गयी हैं। आप गूगल से भी एक सस्ता वेबसाइट ले सकते हैं Google Business Profile से।
वेबसाइट आपका इंटरनेट का पता है या आपके बिज़नेस का जगह है जहाँ पर आप सभी को अपने बारे में बता सकते हैं, ग्राहकों से बात भी कर सकते हैं।
इसी में एक Dynamik वेबसाइट होता है जो थोड़ा महंगा होता है पर सेफ और सिक्योर होता है।
वेबसाइट भी अनेखः प्रकार का होता है, कुछ वेबसाइट जैसे co.in में आप अपना प्रचार सिर्फ अपने देशभर में ही कर पाएंगें, पर .com पर आप दुनिया भर में अपना संदेश भेज सकते हैं। तो आपको अपने अनुसार वेबसाइट का पता चुनना है।
Domain ki jarurat
वेबसाइट और इंटरनेट पर अपना पता होने के लिए हमे एक Domain की जरूरत पड़ती है, ये ही डोमेन हमारा पता होता है इंटरनेट की दुनिया में। लोग हमें इसी डोमेन वाले पते पर जाकर हमें कांटेक्ट कर पाएंगे। ऐसा डोमेन हमे गूगल से मिलता है जो www.domainnam.com के तरह होता है जहाँ domainnam ही हमारा पहचान होता है जिसे हम गूगल से खरीदना होता है।
SEO Promotion krna
SEO प्रमोशन के अंदर बहुत कुछ आता है, लगभग सभी ऑनलाइन प्रमोशन SEO के अंदर ही होता है, जैसे Keywords, सोशल मीडिया इत्यादि इत्यादि।
Keywords ka istemal
इंटरनेट पर बहुत कम्पटीशन है, बहुत सारी कंपनियां हैं। इसीलिए आपका प्रोडक्ट, आपकी कंपनी टॉप की गूगल पन्नों पर दिखे इसके लिए आपको कुछ मेहनत करनी होगी। मेहनत यही है कि आप कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल अपने वेबसाइट और प्रोडक्ट्स के विवरण में करें जिन शब्दों का इस्तेमाल लोग या ग्राहक इंटरनेट पर अपनी जरूरत खोजने में करते हों।
ऐसे खास शब्दों के इस्तेमाल को ही keywords बोलते हैं। सही कीवर्ड्स के इस्तेमाल से ही हम अपने माल को सही ग्रहक तक पहुंचा सकेंगें। इंटरनेट की दुनिया में कीवर्ड्स सबसे ज्यादा मायने रखता है हमारे सफलता के लिए।
Keywords प्रमोशन में आपको अपने प्रोडक्ट या सर्विस से सम्बंधित ज्यादा से ज्यादा मिलता जुलता अलग अलग keywords का इस्तेमाल करना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हम अपने ओर खींच सके।
SMO promotion
E mail marketing krna
ईमेल मार्केटिंग में हम अपने और अपने प्रोडक्ट्स के बारे में लोगों को ईमेल के द्वारा बताते हैं।
Search Engine promotion
नेट गूगल की तरह yahoo, mozila, bing, इत्यादि अनेखः सर्च इंजन मौजूद हैं ।लोग अपने पसंद की सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं, इसीलिए हमें अपने बिज़नेस को अलग अलग सर्च इंजन पर प्रमोट करने होगा।
POP email ID
आप बिज़नेस कर रहे हैं तो आपको कुछ हथकंडे अपनाने होते हैं कुछ तड़क भड़क दिखाना होता है ताकि ग्राहक अपक्व तरफ आकर्षित हों। इसी में है नपक अपना ईमेल आई डी। बिज़नेस वाले अपना आई डी भी अन्य लोगों से अलग रखते हैं, इस आई डी में google. com की जगह आपके बिज़नेस का नाम दिया जाता है, मतलब ...@apka businessnam.com वाला आई डी होगा।
Whatsapp API
Social media prachar
ऑनलाइन बिज़नेस में सोशल मीडिया का एक अहम रोल होता है। इंटरनेट में अनेख सोशल मीडिया आगये हैं, जिसमे प्रमुख हैं फेसबुक, व्हाट्सएप्प,ट्विटर,लिंकेडीन,पिंटरेस्ट, इंस्टाग्राम, गूगल प्लस इत्यादि।
इन सब सोशल मीडिया का इस्तेमाल होता है बिज़नेस का प्रचार के लिए।
इन सोशल मीडिया पर लाखों कड़ोरों लोग जुड़े रहते हैं, अगर आपका सामान इन कड़ोरों में से कुछ हजार ही देख लें तो आपका काम हो जाएगा।
इन सोशल मीडिया पर आपको अपना बिज़नेस को प्रोमोट करना होता है। इनपर आपको अपने प्रोडक्ट्स का फोटो डालना होगा और उनके बारे में एक विवरण पोस्ट करना होगा। ये सब प्रक्रिया आपको हमेशा करते रहना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उसे देखें।
अपना प्रचार करने के लिए तो शुरू में आपको इन सोशल मीडिया का ही इस्तेमाल करना होगा, ये ही आपको बहुत सारे viewers और visitors प्रदान करेगी। शुरू में आपके दोस्त आपके नजदीक वाले ही आपका प्रचार करने में सहयोगी होंगें।
Blogging
ब्लॉगिंग में आपको अपने प्रोडक्ट के ऊपर एक लेख लिखना होगा। इसी लेख को नेट के भाषा में ब्लॉग कहते हैं। ब्लॉग में आप कभी भी बदलाव कर सकते हैं, कुछ भी कभी भी जोड़ सकते हैं या कुछ हटा सकते हैं, यही ब्लॉग की विशेषता है, जो उसे साधारण लेख से अलग करता है। ब्लॉग को हमेशा किसी वेबसाइट पर लिखते है,वेबसाइट को आप बनवा सकते हैं या फिर किसी ऑनलाइन किसी से खरीद सकते हैं,गूगल से तो आप मुफ्त में blogspot.com पर एक डोमेन लेकर अपना ब्लॉग लिखें अपने बिज़नेस और अपने प्रोडक्ट के ऊपर विस्तार में फोट और वीडियो सहित।
ब्लॉग में आप अपने प्रोडक्ट के बारे में धुन कर लिखें और बड़ाई करें। माल का पूर्ण विवरण दें, उसकी विशेषताएं, बनावट, इस्तेमाल और उसके मूल्य भी।
Read more by clicking on this link below: