Showing posts with label Groom. Show all posts
Showing posts with label Groom. Show all posts

Tuesday, 14 February 2023

A Suitable Groom। एक आदर्श वर

लड़का स्मार्ट है, अच्छा तरक्की किया है थोड़े से समय में ही। अब बस मेट्रो शहर में ही पोस्टिंग या नौकरी लेता है, और घूमने के लिए स्टार होटल में अपने छोटे परिवार को ले जाता है। अभी तक खुद भी विदेश में यूरोप तक जा चुका है। स्वभाव मे भी बहुत सौम्य है, आज तक गुस्सा करते देखा नही कभी इसे।
इसे नौजवान को तो देख कर लगता है बड़ा ही सुयोग्य वर होता। नौकरी भी फैशन डिज़ाइन का करता है, कोई इंजीनियर डॉक्टर नहीं है न ही कोई सरकारी नौकरी करता है, तब ऐसे स्वभाव और इतना अच्छा कमाई करने वाला लड़का तो किसी पढ़े लिखे मिडिल क्लास वाले के लिए तो सस्ते में अच्छा वाला बात होता।